''दसवीं के बाद कौन सा विषय ले ''
कक्षा 10वी की बोर्ड परिक्षाए समाप्त होने के बाद विद्यार्थीओ को परेशान कर देने वाला सवाल - '' आगे कौन सा subject लेना हैं'' | यह सवाल अधिकांश विद्यार्थीओ को परेशान करता है | विद्यार्थी इसका जवाब ढूंढने के लिए अलग अलग लोगो के पास जाते है तथा वे हर किसी से अलग अलग सुझाव पाते है | इतने सारे लोगो के सुझाव सुनने के बाद विद्यार्थी का confusion और बढ़ जाता है | इस समस्या का सामना हर विद्यार्थी करता है , एक समय में मेने भी किया था | इस कारण से में इस समस्या को समझने के साथ साथ अच्छे से महसूस भी कर सकता हु | इस समस्या का निराकरण करने के लिए मैं ये ब्लॉग लिख रहा हूँ|
- सही सलाहकार चुने |
जैसा की आप जानते हे की India में सलाह देने वालो की कमी नहीं है | आपको हर व्यक्ति से अलग अलग सलाह मिलेगी | जैसे कोई कहेगा Arts और commerce भूल से भी मत लेना , MATHS या BIOLOGY ले लो , उसी का जमाना है | तो कोई कहेगा तुम पढ़ने में कमजोर हो , MATHS भूल से भी मत लेना | सब अपने - अपने स्तर से आपको सलाह देंगे |
तो समस्या ये हे की किसकी बात माने | इसका हल यह हैं की आप सामने वाले का पैमाना नापिये , अर्थात देखिये की आपको जो सलाह दे रहा हे वो कौन है ? उसकी योग्यता क्या है?
जैसे की एक तरफ आपका कोई दोस्त है , और दूसरी तरफ एक अनुभवी शिक्षक | आप किसकी सलाह मानेंगे। .........
जैसे की आपको MATHS लेना है तो आप मैथ्स के किसी इंटेलीजेंट स्टूडेंट से मिलिए , क्योकि इंटेलीजेंट स्टूडेंट आपको हमेशा पॉजिटिव सलाह देगा | ऐसा आप सभी विषयो के साथ कर सकते है |
- YOUTUBE का
करे भरपूर इस्तेमाल |
आप YOUTUBE जनरेशन के स्टूडेंट हो | 10 वी के बाद कोन सा सब्जेक्ट लेना इसके लिए आप यूट्यूब का भरपूर इस्तेमाल करे | | youtube केवल movie , comedy या video song देखने के लिए नहीं बल्कि कुछ सिखने के लिए भी है | आज यूट्यूब पर सभी सब्जेक्ट के 11th ,12th class के वीडियोस उपलब्ध है | यह videos देखकर आप किसी भी subject की कठिनता व सरलता का अंदाजा लगा सकते हैं | हो सकता है की गणित विषय जो आपको कठिन लग रहा हो यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद आपको बड़ा आसान लगने लगे | pradeep kshetrapal , studyzee, mlearning india यूट्यूब पर सर्च कीजिए , मैथ्स व बायोलॉजी के वीडियोस इनमे फ्री उपलब्ध है | आपका शुभचिंतक मनीष
(२ years of teaching experience)
11th ma Maine home science leya that kya ab 12th ma biology la sakte hon kya
ReplyDeleteHaa
Delete