मेरा पहला ब्लॉग !


                

Hi दोस्तों  , यह मेरा पहला ब्लॉग है । अपने इस प्रथम ब्लॉग में मैं  आपको ब्लॉग होता क्या हैं ? इस बारे में बताऊँगा । हो सकता हे की मेरे कुछ फेसबुक साथीयो को ब्लॉग्गिंग के बारे में पहले से ही पता हो, लेकिन मै इस  बात  को अच्छे से जनता हु की मेरे अधिकांश फेसबुक साथीयो को ब्लॉग्गिंग के बारे में  जानकारी नही होगी । 
इस लेख में, मै अपने ब्लॉग्गिंग के प्राम्भिक व सिमित  जानकारी को आपसे शेयर करना चाहूंगा । 
  • ब्लॉग होता क्या हैं - Blog , web log का  संक्षिप्त रूप है । ब्लॉग , वेबसाइट की ही तरह होता है । इसमें आप अपने नॉलेज को , अपने जीवन के अनुभवो को लिखकर लोगो के साथ शेयर  कर सकते हैं । ब्लॉग की सहायता से आपने अभी तक जो कुछ सीखा हैं , समझा  हैं , पढ़ा हैं , उसे लोगो के साथ शेयर कर सकते हैं । जैसे की  आपके पास  कोई प्रेरणादायक स्टोरी हे तो उसे आप अपने तरीके से लिखकर शेयर कर सकते  है। आपके साथ आज कुछ घटना घटी और आपको उस घटना से आपको कोई सिख मिली तो उसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। समाज में रहते हुए  सामाजिक बुराइयो को तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार रखते हुए उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हो। 
  • ब्लॉग लिखने के फायदे - इसके निम्नलिखित फायदे हैं । 
  1.  यदि आप MPPSC तथा UPSC जैसी कठिन  परीक्षाओ  की तयारी कर रहे हे तो  निरंतर ब्लॉग लिखने से आपकी लेखन शैली में  कुछ हद तक सुधार होगा तथा अपनी मन की बातो को तर्कपूर्ण ढंग से कागज पर उतार सकने की योग्यता आपमें विकसित होगी जिसकी  UPSC( IAS) EXAM में सख्त जरुरत है। 
  2. यदि आप अपने दोस्तों से तथा समाज के रूढ़िवादी लोगो से हटके सोचते हैं तो आप निरंतर ब्लॉग लिखकर उनकी सोच में आंशिक परिवर्तन तो जरूर ला सकते है । तथा अपने समाज को सही दिशा देने में एक छोटी सी भूमिका तो निभा ही सकते है । 
  3. यदि आप ब्लॉग लिखने में एक्सपर्ट हो जाते हे तो आप भविष्य में पर मंथ लाखो रुपये कमा सकते है , तथा समाज में लोकप्रियता मिलेगी ,सो अलग । 
                                          मेरा लेख पढ़ने के लिए शुक्रिया । यदि आपको मेरा लिखा अच्छा या बुरा लगा हो तो आपकी सकारात्मक तथा नकरात्मक टिप्पणियों का  में स्वागत करता हु । 

                                                                                                         आपका मित्र 
                                                                                                       मनीष 










Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

''Science लू या Maths लू ''

''दसवीं के बाद कौन सा विषय ले ''